अमेरिका: मिनियापोलिस में 12 लोगों को मारी गई गोली, 1 की मौत

वॉशिंगटन
अमेरिका के मिनियापोलिस पुलिस ने बताया कि मुख्य शहर से दूर जिले में करीब दर्जभर लोगों को गोली मारी गई। घटना में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि 11 घायल हैं। गोलीबारी को फेसबुक लाइव वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स की मौत हो चुकी है, बाकी लोग घायल हैं और मदद के लिए चिल्ला रहे हैं। कुछ अन्य वीडियो में दिख रहा है कि खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं और कई पुलिस वाहन खड़े हैं। पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी है कि एक शख्स की मौत हो चुकी है और 11 अन्य घायल हैं। पुलिस ने कहा है कि 11 लोगों को कोई गंभीर खतरा नहीं है। पुलिस ने यह नहीं बताया है कि मारे गए शख्स की उम्र क्या है और क्या इसमें किसी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें, कि यह शहर नस्लवाद के खिलाफ प्रदर्शन का केंद्र रहा है। पुलिस क्रूरता से अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद से यहीं से प्रदर्शन देश के दूसरे हिस्सों और दूसरे देशों तक फैल गया।