कवर्धा लूट कांड -3 पकड़ाए, 50 लाख बरामद

कवर्धा
पांडातराई में चावल कारोबारी के मुनीम व अन्य कर्मी से लूटे गए 71 लाख के मामले में तीन लोगों को पकड़ा गया है और उनसे 50 लाख की बरामदगी भी हो गई है लेकिन दो अन्य की तलाश जारी है संभवत:बाकी राशि उनके पास ही हो। आरोपियों को गांव कांझेट में गिरफ्तार किया गया।
उल्लेखनीय है कि गुरुवार को कवर्धा के राइस मिल संचालक दिलीप अग्रवाल के दो कर्मचारी स्कूटी में 71 लाख रुपए लेकर बिलासपुर के व्यापारी को देने के लिये निकले थे। इसी दौरान पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव के पास अज्ञात आरोपियों ने कर्मचारियों की आंख में मिर्च पाउडर डालकर उनके पास रखे बैग को लूटकर फरार हो गए थे। दिन दहाड़े हुई इस घटना के बाद से पुलिस सकते में आ गई थी। लूट के आरोपियों को पकड?े के लिये पुलिस ने जिले की बाहर जाने वाली सभी समाओं को सील कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। आरोपियों की खोजबीन में लगी पुलिस को आरोपियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे। जिनके आधार पर वह आरोपियों की तलाश में ग्राम कांझेट पहुंची जहां एक आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेते हुए उसके पास से 40 लाख रुपए तथा उसी की निशानदेही पर कवर्धा में एक घर छुपे इस कांड के अन्य आरोपी के घर से 9.50 लाख रुपए बरामद किए।