
पटना
बिहार में जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-ही-वैसे राजनीतिक हलचलें बढ़ती जा रही है। इन्ही सबके बीच भाजपा ने बिहार प्रदेश कार्यसमिति की घोषणा कर दी है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने बिहार की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों का नाम फाइनल कर दिया है। पार्टी ने इस लिस्ट में 20 स्थायी आमंत्रित सदस्य स्थायी सदस्य,123 प्रदेश कार्यसमिति ,202 विशेष आमंत्रित सदस्य को शामिल किया गया है।