मुंबई से आते समय ढाई लाख का इनामी आशु जाट पिस्टल छीनकर फरार, घेराबंदी कर पुलिस ने दोबारा पकड़ा

हापुड़
दो भाजपा नेताओं और नोएडा के गौरव चंदेल मर्डर केस में फरार चल रहा ढाई लाख का इनामी आशु जाट मुंबई से आते समय पेशाब करने का बहाना कर गाड़ी से उतर कर फरार हो गया। सिपाही की पिस्टल छीन कर भाग रहे आंसू को घेराबंदी के बाद दोबारा से पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि रात 12:00 बजे जैसे ही आशु जाट की कार हापुड़ में पहुंची तो उसने पेशाब करने के लिए कहा। जिस पर पुलिस ने गाड़ी रोक कर आशु को नीचे उतार दिया। इसी दौरान अंधेरे में आशु एक सिपाही से पिस्टल छीन कर भाग निकला। आशु के बाद से ही पुलिस के होश उड़ गए। और पूरे जिले में सूचना प्रसारित कर दी गई कांबिंग करते हुए पुलिस ने आंसू को दोबारा से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी सुबोध सक्सेना ने बताया कि आशु के खिलाफ कोतवाली में 307 का मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुंबई में फल बेचते समय किया था गिरफ्तार :
धौलाना क्षेत्र में भाजपा नेता चंद्रपाल, राकेश शर्मा और नोएडा के गौरव चंदेल हत्याकांड का मुख्य आरोपित आशू जाट को हापुड़ पुलिस काफी समय से तलाश कर रही थी। पुलिस के मुखबिर तंत्र के अलावा सर्विलांस टीम लगी थी। हापुड़ पुलिस के इनपुट पर मुंबई पुलिस ने शनिवार को मुंबई के विले पार्ले इलाके से उस समय गिरफ्तार किया था। जब वह रूप बदलकर फल बेच रहा था। आशू की गिरफ्तारी के बाद हापुड़ व मुम्बई पुलिस की टीम ने संयुक्त रुप से उसे स्थानीय न्यायालय में पेश किया था। एसपी संजीव सुमन ने बताया कि मुम्बई के न्यायालय से आशू जाट को हापुड़ पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया है। पुलिस कुख्यात ढाई लाख के इनामी बदमाश को लेकर हापुड़ आए और सोमवार की दोपहर तक आशू को लेकर हापुड़ आने की संभवना थी। एसपी संजीव सुमन ने बताया था कि पूछताछ के बाद पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। डी 112 या मिर्ची गैंग में करीब 88 बदमाश हैं, जबकि आशू जाट का भाई भोलू समेत कई बदमाश जेल में हैं तो कई बाहर हैं। गिरोह के अन्य साथियों की तलाश में भी पुलिस की टीम जुट गई है। ताकि गिरोह के सदस्यों का भंडाफोड़ किया जा सके।