सोना और सस्ता हो गया, सोना खरीदने का गोल्डन चांस, कीमत 41597 रुपए तक लुढ़का

नई दिल्ली
साल 2021 की शुरुआत के साथ ही सोने की कीमत में गिरावट की स्थिति बनी हुई है। सोना पिछले हफ्ते से ही लगातार गिर रहा है। बुधवार को एक बार फिर से सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली। 3 मार्च 2021 को एक बार फिर से सोना धड़ाम हो गया। आज 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 45412 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41597 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। आपको बता दें कि सबसे ज्यादा सोने के गहने 22 कैरेट वाले सोने से ही बनाए जाते हैं। सोना और सस्ता हो गया।
फरवरी में सोने की कीमत में 3000 रुपए तक की गिरावट आ चुकी है। वहीं मार्च महीने में भी गिरावट की स्थिति लगातार जारी है। पिछले 5 कारोबारी दिनों में सोने के भाव में 1034 रुपए की नरमी आ चुकी है। वहीं चांदी के दाम में 2252 रुपए की गिरावट आ चुकी है। 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक के सोने का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी सोने-चांदी के रेट के मुताबिक बुधवार को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत गिरकर 45412 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं 23 कैरेट वाले गोल्ड का भाव 45230 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 41597 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत 34059 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इन सबके बीच चांदी की कीमत में तेजी आई और सिल्वर 67973 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रहा है।
MCX पर सोने का भाव MCX पर सोने की कीमत की बात करें तो सोना 10 महीनों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। गोल्ड फ्यूचर रेट में सोना 0.6% तक लुढ़क गया। पिछले छह दिनों से सोने की कीमत में लगातार गिरावट आ रही है। अप्रैल डिलीवरी वाले सोने की वायदा कीमत 388 रुपए लुढ़ककर 45160 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं जून डिलीवरी वाले सोने की वायदा भाव 399 रुपए गिरकर 45350 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। 1975के बाद जन्म, सालाना वेतन 5लाख है?₹1करोड़ का टर्म जीवन कवर प्रतिमाह@1050 Term Life Insurance 1 महीने में अपने बालो को फिर से उगाये। जाने कैसे बढ़ाये दोबारा बाल। ARTY ₹1 करोड़ की टर्म योजना अब प्रतिमाह ₹490/* मे. निःशुल्क ऊद्धरण पायें! Term Life Insurance क्यों सस्ता हो रहा है सोना सोने की कीमत में पिछले कई दिनों से गिरावट आ रही है। बाजार जानकारों की माने तो ये गिरावट अस्थाई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के सचिव सुरेंद्र मेहता ने कहा कि सोने की कीमत में गिरावट की सबसे बड़ी वजह डॉलर में आई मजबूती है। डॉलर में आई मजबूती के कारण सोने पर दवाब बढ़ा है। हालांकि ये दवाब अस्थाई है।